नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए, एक जवान बलिदान

बीजापुर

जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है।

बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें :  Pre Monsoon: प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री! रायपुर, भिलाई में झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों में इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है।

मुठभेड़ में बीजापुर में 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए है. दोनों जगह मिलाकर 22 नक्सली ढेर हुए हैं. नक्सल  एडीजी  विवेकानंद सिन्हा ने जी मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है. 

ये भी पढ़ें :  बचपन के खेल अब यूथ गेम्स में होंगे शामिल, पिट्ठू और मलखंब के मुकाबले होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स में

बीजापुर में 18 नक्सली ढेर
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में पुलिस के जवानों को सूचना मिली थी कि  कि गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी को इलाके में भेजा गया. जहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों की टीम भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दी. जवानों ने इस मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सलियों को ढेर किया है. 

ये भी पढ़ें :  बिना अनुमति विरोध पर कार्रवाई: ग्रामीण कांग्रेस के 8 नेता गिरफ्तार

नक्सल मुठभेड़ मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा –
बीजापुर-दंतेवाड़ा के गंगलूर में सुबह से मुठभेड़ जारी है. 18 नक्सलियों के शव गंगलूर से बरामद किए हैं. एक जवान नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए हैं. छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है. जवानों की भुजाओं की ताकत पर बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है. बीजापुर नक्सलवाद का एक बड़ा क्षेत्र है. समूचा बस्तर, बीजापुर लाल आतंक से मुक्त होगा. समूचा बस्तर, बीजापुर अब बदल रहा है. नक्सलियों के शव का चिन्हांकन होना बचा है..

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment