Breaking
19 Nov 2026, Thu

जैकलीन फर्नांडिस मां के आईसीयू में भर्ती

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद, जैकलीन अपने काम को छोड़कर तुरंत अपने परिवार के पास लौट आईं।

ये भी पढ़ें :  iPhone से कॉलिंग के लिए Wi-Fi Calling ऐसे करें एनेबल

जैकलीन फर्नांडीज की मां के बीमार होने की खबर सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

वहीं, एक्ट्रेस के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का फैसला किया। हालांकि, उनकी बीमारी की सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
 
जैकलीन हमेशा से अपने माता-पिता के बहुत करीब रही हैं और मां के बीमार होने की खबर मिलते ही वह अपनी सभी शूटिंग और पेशेवर काम रोककर परिवार के पास आ गई हैं।

ये भी पढ़ें :  कार्तिक आर्यन ने गलती से किया खुलासा: कियारा आडवाणी होंगी 'भूल भुलैया 3' में

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *