कल रायपुर पहुंचेंगे प्रदेश के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फरवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें :  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक बार फिर खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment