Breaking
11 Nov 2026, Wed

 

वेदर डेस्क, न्यूज राइटर , 07 अक्टूबर, 2023

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को और आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में लगभग बारिश थम ही गई है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आगामी चार दिनों तो तापमान बदलने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, इन्वेस्टर समिट में निवेशकों से करेंगे चर्चा

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी। बीते दिनों से प्रदेश में उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: रायपुर IPL मैच की टिकट बिक्री आज से शुरू

छत्तीसगढ़ में बारिश की आंकड़े देखने पर सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई है। वहीं सबसे काम बारिश सरगुजा में हुई है। प्रदेशभर में 1 जून से अब तक 1 हजार 36 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं राजधानी रायपुर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *