Breaking
10 Nov 2026, Tue

भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केयरटेकर को जेल भेजा; हत्या के बाद सिलिंडर ब्लास्ट की रची थी साजिश

भोपाल

 पूर्व आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार को सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर सोमवार को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए विस्तार से पूछताछ की।

उसे घटनास्थल पर ले जाकर करीब दो घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड, आरोपित के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।

ये भी पढ़ें :  ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में IAS को क्लीनचिट देने वाले जज पर गिरी गाज, हो सकती है सख्त कार्रवाई

पूछताछ में उगला हत्या का पूरा सच, साक्ष्यों का हुआ मिलान

पुलिस के अनुसार वरुण ने पूछताछ में हत्या का पूरा घटनाक्रम और इसकी वजह बताई है। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल से मिले तथ्यों और जब्त साक्ष्यों का मिलान किया। जांच के दौरान हत्या के साथ घर में लूट और गैस विस्फोट की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गई। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के पहले 23 अरब की लागत से सड़के तैयार की जा रही

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *