Breaking
10 Nov 2026, Tue

महादेव सट्टा सिंडिकेट पर CBI का शिकंजा, 6 हजार करोड़ के घोटाले की परतें खोलने में जुटी जांच एजेंसी; कल सौरभ चंद्राकर की पेशी

रायपुर

 छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जांच में अब सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है। सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने पर उसे शाम चार बजे से पहले अदालत में पेश करना है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना

दिल्ली में चल रही पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा जोर इस बात पर है कि महादेव सट्टा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ, किन लोगों ने इसमें निवेश किया, अलग-अलग पैनलों के जरिये इसका संचालन कैसे होता था और इस अवैध कारोबार को किन लोगों का संरक्षण मिला।

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *