गुजरात ने मुंबई को दिया 197 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने बनाए सर्वाधिक 63 रन

अहमदाबाद.
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। गुजरात ने अपनी पारी में 196/8 रन बनाए हैं। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई।

ये भी पढ़ें :  ‘फेयरवेल’ मैच में एलिसा हीली का धमाका, शतक जड़कर रचा इतिहास; मिचेल स्टार्क का इमोशनल रिएक्शन वायरल

शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने हराया था।

ये भी पढ़ें :  वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

शाहरुख खान सस्ते में हुए आउट
शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या को दूसरी सफलता मिली है।

सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
साई सुदर्शन ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

जोस बटलर लौटे पवेलियन
बल्लेबाज जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुजीब ने उन्हें आउट किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment