CG Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, हेल्पलाईन द्वारा बोर्ड के छात्र-छात्राओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 फरवरी, 2023

छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए शानदार पहल की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल का हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर जारी किया है। जहां पर छात्र अपनी समस्याओं का समाधान ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर पहले दिन 21 फरवरी को 80 फोन कॉल आये। समस्या समाधान के तहत 22 फरवरी को 90 फोन काल हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर पर आए। हेल्पलाइन में मनौवैज्ञानिक वर्षा वरवंडकर ने छात्रों द्वारा पूछे गये संबंधित प्रश्नों का समाधान दिया।

ये भी पढ़ें :  Millet Food Carnival : खाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, रायपुर में 17 से 19 फरवरी तक चलेगा मिलेट फूड कार्निवाल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में निरंतर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही हैं। जिसका मंडल द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  Stock Market Crash: औंधे मुंह गिरा Stock Market, बिखर गए ये स्टॉक्स, निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़

हेल्पलाईन में 22 फरवरी को मनोवैज्ञानिक मनीषा वर्मा और मोनिका साहू द्वारा संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। मोनिका साहू विद्यार्थियों के लिए सुबह जल्द उठकर अध्ययन करने, प्राणायाम करने और अधिक समय तक लगातार पढ़ने की अपेक्षा बीच-बीच में कुछ समय विश्राम लेकर पढ़ाई करने की सलाह दी गई। साथ ही मंडल के उप सचिव जे. के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक अनिता सौंधी, प्रीति शुक्ला एवं राजेन्द्र दुबे विद्यार्थियों द्वारा पूछी गई समस्याओं का समाधान किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment