छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज लेंगे शपथ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में हुआ स्वागत

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रदेश के 9 वें राज्यपाल के रूप में आज प्रातः 11:30 बजे शपथ लेंगे। राजभवन दरबार हाल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान की तालिबान को धमकी: माने नहीं तो तख्तापलट होगा — सीमा पार साजिश की बू तेज़

 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह और कांग्रेस के बैठक में शामिल होंगे, तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, साथ ही अधिवेशन को लेकर कांग्रेस की बैठक में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया, जाते-जाते CJI चंद्रचूड़ की बड़ी सौगात

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment