Breaking
14 Nov 2026, Sat

मऊगंज में घर के अंदर मिली पिता और दो बच्चों की लाशें, इसी गांव में पुलिस पर हुआ था हमला

मऊगंज

 मध्य प्रदेश के मऊगंज के गडरा गांव में एक घर के अंदर पिता और दो बच्चों की लाशें मिली हैं। घर के आस-पास रहने वालों को बदबू आ रही थी, उन्होंने पुलिस बुलवाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कई दिनों पुरानी तीन लाशें मिलीं। इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ये लाशें अवसेरी साकेत उम्र 60 वर्ष सहित उसकी 12 वर्षीय बेटी मूलर साकेत और 8 वर्षीय बेटे लाली साकेत की बताई जा रही हैं।

तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई या स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मौका मुआयना कर शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
दो बच्चों के साथ रहते थे

ये भी पढ़ें :  जनता के हित का बजट, छात्राओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और शहरों के विकास का बजट : खाद्य मंत्री राजपूत

अवसेरी की पत्नी का पहले निधन हो चुका है औरे वे अपने दोनों बच्चों के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन के साथ पुलिस एसपी दिलीप कुमार भी गडरा गांव पहुंच गए हैं।

रीवा से फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल की जांच करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर कब से बंद था और उन्होंने औसेरी और उसके बच्चों को आखिरी बार कब देखा था।

ये भी पढ़ें :  CM हेल्पलाइन की पेंडिंग शिकायतों पर सख्ती, अब मुख्य सचिव तक पहुंचेगा जवाबदेही का मामला

गांव में मचा हड़कंप

गडरा गांव में एक साथ पिता बेटी और बेटे की लाश से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। बता दें की यह वही गांव है जहां बीते कुछ दिन पूर्व एक शख्स की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर फूटा था कि उन्होंने पुलिस बल के ऊपर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी

इनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह साफ नहीं हो सका है। सभी शव डीकंपोज हो चुके हैं और दुर्गंध आने लगी है। फिलहाल स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना के कारणों का पता लगाने सहित मामले की जांच के निर्देश दिए है।

इधर विवादित गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और मामले को गांव में हुई पूर्व की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *