Chhattisgarh Budget 2023 Live Update : बेटियों के लिए भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई CM कन्यादान राशि, निराश्रितों को अब 500 रुपए मासिक पेंशन

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 06 मार्च, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज सोमवार को अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश कर रहे हैं। सदन को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता को हमसे अपार अपेक्षाएं हैं। ये कहते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें हैं। किसानों,मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है।
परम्परा को हमने सहेजा है।

ये भी पढ़ें :  PM Narendar Modi Visit In Raigarh : पीएम मोदी ने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाओं की दीं सौगात, बोले- छत्तीसगढ़ देश का पावर हाउस

बजट 2023 के लिए भूपेश बघेल का संबोधन शुरू होने से पहले सदन में भूपेश है तो भरोसा है का नारा गूंजने लगा। कांग्रेस नेताओं ने ये नारा लगाया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की गई। नरवा गरवा घुरवा बारी को ध्येयवाक्य मानकर हमने काम किया। अपनी लगन और मेहनत से ये सब सम्भव हो पाया। छग मॉडल को पहचान मिला। भारत सरकार ने इसे रेखांकित किया है। हमने सर्वाधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान रचा है। गोबर को गोधन बनाने वाली योजना को सराहा गया। कोदो कुटकी को प्रोत्साहन मिला। राष्ट्रीय स्तर पर सबको पहचान मिली। वनवासियों को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में ले गए।

ये भी पढ़ें :  भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा चूक पर सख्त कार्रवाई, दो महाप्रबंधक निलंबित, 2 अफसरों को चेतावनी

 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कन्यादान राशि को बढ़ाकर अब 25 हजार से 50 हजार ​कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर पंचायत में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होगी। निराश्रितों की मासिक पेंशन साढ़े तीन सौ से पांच सौ किया जाएगा। ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। ढाई लाख से कम आय वालों को 2500बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment