RTE Admission 2023-24 CG : छत्तीसगढ़ में RTE के तहत एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी प्रक्रिया

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 06 मार्च, 2023

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए बीपीएल परिवार के सदस्य आज से आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक चलेगी। वहीं 11 अप्रैल से 11 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र/अपात्र का निर्धारण किया जाएगा। स्कूलों का आबंटन 15 से 25 मई के बीच किया जाएगा, 16 जून से आवंटित स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 जून तक चलेगी।

ये भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में बमबारी, तेल संकट की आशंका; लेकिन भारत ने रूस से की तैयारी

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि आरटीई के तहत प्रदेश के 6465 स्कूलों में 43462 सीट सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि आरटीई के तहत बीते साल 25 हजार सीट रिक्त रह गई थी।

प्रथम चरण के लिए आवेदन – 6 मार्च से 10 अप्रैल तक

अफसर आवेदनों की जांच करेंगे – 11 अप्रैल से 11 मई तक

ये भी पढ़ें :  चाकू गोदकर युवक की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव

पहले चरण की लाटरी – 15 से 25 मई तक

स्कूल दाखिला प्रक्रिया – 16 जून से 30 जून तक

प्रवेश के लिए दूसरे चरण में आवेदन – 1 जुलाई से 15 जुलाई तक

अफसर आवेदनों की जांच करेंगे – 15 जुलाई से 25 जुलाई तक

लाटरी एवम सीटों का आवंटन – 27 जुलाई से 2 अगस्त तक

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मृत गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटा, इंसानियत हुई शर्मसार

प्राइवेट-शासकीय स्कूलों में प्रवेश – 3 से 14 अगस्त तक।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment