Breaking
21 Nov 2026, Sat

 

नेहा शर्मा, महासमुंद, 15 मार्च, 2023

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया। बीमार युवक को गंभीर हालत में महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, काम खत्म करने के बाद 6 मजदूर ईंट के भट्टे के ऊपर सो गए थे। ईंट के भट्टे में आग लगी थी। धुंए के कारण दम घुटने से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें :  कांवड़ यात्रा को लेकर जन–जन है उत्साहित, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 28 जुलाई को हजारों की संख्या में टोलाघाट पहुंचेंगे कांवड़िया

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महासुमंद जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे। ढांचे में आग लगी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे। बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें :  राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया

 

मामले की जांच शुरू

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृत मजदूरों के शवों तथा बीमार मजदूर को अस्पताल भेजा। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *