CHAITRA NAVRATRI 2023 : नवरात्रि में ना करें इन 5 चीजों का सेवन, खंडित हो सकता है व्रत, ध्यान रखें ये बातें

 

आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 22 मार्च, 2023

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज (22 मार्च 2023) दिन बुधवार से हो गई है। पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाएगी। इस दौरान देवी मां को क्या चीजें प्रिय हैं और किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इस विषय में सभी को जानकारी है परंतु जो लोग व्रत रख रहे हैं, उनके मन में यह असमंजस होगा कि नवरात्रि के 9 दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  प्रदूषण : फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

इन चीजों का ना करें सेवन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के व्रत में किसी को भी तामसिक भोजन अर्थात लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों का व्रत होता है, उन्हें चावल, गेहूं का आटा, मशरूम बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए।

 

इन फलाहारी भोजन का करें सेवन

जो लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं, वे व्रत के समय शकरकंद, अरबी, आलू का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, फलाहारी भोजन के रूप में लौकी, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, संवत के चावल आदि चीजों का सेवन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  सुकन्या समृद्धि खाता: 31 मार्च से पहले करें जरूरी अपडेट, नहीं तो अकाउंट बंद हो सकता है

क्या खाएं, क्या ना खाएं

इसके अलावा पपीता, अनार, सेब, पालक, कद्दू, गाजर, खीरा, अंगूर जैसे फलों का भी सेवन किया जा सकता है। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए. धनिया पाउडर, हींग, सरसों, गरम मसाला, मेथी के बीज नहीं खाने चाहिए. इसके अलावा जायफल, लौंग, दालचीनी, जीरा, कालीमिर्च, हरी इलायची का सेवन कर सकती हैं इस व्रत में।

ये भी पढ़ें :  ShreeRam Setu : हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले श्रीरामसेतु को मिलेगी ऐतिहासिक मान्यता, जल्द होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि का पर्व बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मन में किसी के लिए बुरे विचार नहीं लाना चाहिए। नवरात्रि के दौरान भक्तों को बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment