ED का छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापा…विधायक, अधिकारी ED की जद में…जारी है कार्यवाही

 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 28 मार्च, 2023

छत्तीसगढ़ में ED ने एक बार ताबड़तोड़ छापेमारी की है। एक बार फिर ED के अफसरों ने कई जिलों में नेताओं और कारोबारियों के घर छापा मारा है।

खबरों के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के दफ्तर में छापा मारा है। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है।

ये भी पढ़ें :  Jagannath Rathyatra 2023 : रिकोकला में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, शुक्ला परिवार के साथ भव्य रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर ईडी ने दी दबिश दी गई। राजधानी रायपुर सहित भिलाई के कारोबारियों के घर ईडी ने छापा मारा है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उद्योगपति कमल साडा, एक आईपीएस सहित कई बड़े कारोबारियों के यह छापा पड़ा है। वहीं ट्रांसपोर्ट और कोल से जुड़े कारोबारियों के यहां भी ईडी की दबिश पड़ी है ।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment