उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अप्रेल, 2023
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय के छापेमारी मामलों के बीच नान मामले को लेकर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। आज जशपुर जिले के प्रवास पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पूछा किसीएम मैडम कौन हैं? और वो कौनसा डोमेन है, जहां गए पैसे की जांच नहीं हो सकती?

ये भी पढ़ें : अमेरिकी अस्पतालों में मेडिकल प्रोडक्ट्स की कमी, तूफान मिल्टन की वजह से सप्लाई चेन बाधित
मुख्यमंत्री ने अपनी बात दोहराते हुए पूछा कि सीएम मैडम और सीएम सर कौन है?
इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के दिल्ली दौरे पर सीएम बघेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को प्रदेश की जनता के तरफ से धान खरीदी , नगरनार स्टील प्लांट, जीएसटी संग्रहण, रेलवे के सुचारू परिचालन, जनगणना, जातिगत जनगणना जैसे विषयों पर नारायण चंदेल सहयोग दिलायें।
Share
