Hanuman Janmotsav 2023 : कटगी में आज धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव…पंडित भुनेश्वर से जानिए भगवान श्री राम के बिना हनुमान की पूजा क्यों है अधूरी?

 

 

 

नेहा शर्मा, कटगी/कसडोल, न्यूज राइटर, 06 अप्रैल, 2023

 

चैत्र पूर्णिमा पर 6 अप्रैल को सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में हनुमान जन्‍मोत्‍सव श्रद्धा-उल्लास से मनाई जाएगी। कटगी के हनुमान मंदिरों में तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से हनुमान प्रतिमाओं का अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती के पश्चात जगह-जगह भंडारे में प्रसादी वितरण किया जा रहा है।

 

शिव के 11वें अवतार

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

हनुमान मंदिर के पुजारी पं.भुवनेश्वर दुबे जी ने बताया कि भगवान शिव के 11वें अवतार हनुमान हैं, ऐसी मान्यता है कि उन्हें अमरता का वरदान मिला है और वे त्रेतायुग, द्वापर युग के बाद कलयुग में भी विद्ममान हैं, रामभक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

 

उदयातिथि में पूर्णिमा तिथि 6 को

5 अप्रैल को सुबह 7.49 से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हुई जो 6 अप्रैल को सुबह 8.34 बजे तक रहेगी। चूंकि सूर्योदय पर पड़ने वाली तिथि को महत्व दिया जाता है इसलिए 6 अप्रैल को उदयातिथि मनाई जा रही है। इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाएंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने दी यह खुशखबरी

 

तीन योगों का संयोग

12 साल बाद आदित्य योग पड़ रहा है। इसी दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का भी संयोग है। भौतिक सुख, सुविधा प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तित कर रहे हैं। इस संयोग में हनुमत आराधना से मंगल, शनि, राहु-केतु के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  Raipur: पर्यावरण संरक्षण के लिए 01 जून को छत्तीसगढ़ में पांच लाख लोग लेंगे शपथ

 

ऐसे करें पूजा

भगवान श्रीराम की पूजा के बिना हनुमान की पूजा अधूरी है। पहले भगवान श्रीराम की पूजा करें, इसके बाद हनुमान की पूजा करें। हनुमान प्रतिमा पर चमेली का तेल, सिंदूर, चांदी के बर्क से श्रृंगार करके पान, गुड़, चना, लड्डू का भोग लगाएं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment