जो भ्रष्टाचारी है, भाजपा में जाते ही उसे क्लीनचिट मिल जाती है, हनुमान जी सबसे पहले उन्‍हें सजा देंगे- सीएम भूपेश बघेल 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 06 अप्रैल 2023

 

रायपुर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिए बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हनुमान जी सबके स्वामी हैं, वे ज्ञान के साथ शक्ति और भक्ति के भंडार हैं। अन्‍याय जो करेगा हनुमान जी उसको सजा देते हैं। लेकिन जो भ्रष्टाचारी है, जब वे भाजपा में जाते हैं, तो उन्हें क्लीनचिट मिल जाती है, और भगवान हनुमान उन्हें पहले सजा देंगे।

ये भी पढ़ें :  कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जारी करेंगे 1895 करोड़ की तीसरी किश्त

 

दरअसल, भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हनुमान जी की प्रेरणा से काम करने की बात कही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी उनकी लड़ाई की तुलना राक्षसों के खिलाफ हनुमान जी की लड़ाई के साथ करते हुए 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बस्तर वासियों को देंगे लगभग 133 करोड़ रूपए के 98 विकास कार्यों की सौगात

 

छत्‍तीसगढ़ के भाजपा विधायकों के दिल्‍ली दौरे को लेकर सीएम बघेल ने कहा, प्रदेश भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का अनुरोध किया है, अब तक साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ की समस्याओं के बारे में नहीं सोचा, अब यह उनके दिमाग में आया है।

ये भी पढ़ें :  गाजा युद्ध के बाद भी इजरायल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं ये तीन मुस्लिम देश

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment