Breaking
30 Nov 2026, Mon

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 06 अप्रैल 2023

साजिद ख़ान उर्फ़ साजु के ख़िलाफ़ हिन्दूयों एवं गौमाता के लिये अभद्र और घिनौनी टिप्पणी करने पर हिन्दू समाज ने FIR करने की माँग की है। विदित हो कि सुकमा निवासी साजिद ख़ान उर्फ़ साजु के द्वारा विगत दिनों सोशल मीडिया फ़ेसबुक पर हिन्दू समाज, गौ माता, भारतीय जनता पार्टी एवं बजरंग दल के ख़िलाफ़ अत्यंत अपमानजनक घिनौनी और सांप्रदायिक टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर हिन्दू समाज अत्यंतआहत और व्यथित है। कल रात नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के साथ हिन्दू समाज के युवाओं ने थाने में जाकर ज्ञापन देकर FIR दर्ज करने की माँग की है।पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी सुकमा थाने में बात कर उस पर क्या कार्रवाई की जा रही है, पता लगाने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें :  खराब आर्थिक स्थिति की वज़ह से इलाज के लिए जा नहीं पाता था नियमित रूप से अहमदाबाद, मुख्यमंत्री साय ने ली इलाज कराने की जिम्मेदारी


इस अवसर पर संजय पांडे ने कहा है कि फ़ेसबुक में अपलोड वीडियो बेहद अपमानजनक एवं अश्लील है। माँ बहन की गालियां दी गई है , गौ माता के ख़िलाफ़ अत्यंत विभत्स और उसे काट के खाना बताया गया है।

पांडे ने कहा है कि वह कांग्रेस का नेता है इसलिए उसे कांग्रेसी नेताओं का शह प्राप्त है। उसके कांग्रेसी आला नेताओं के साथ फ़ोटो भी वायरल है। यदि पुलिस कठोर धाराओं में अपराध दर्ज नहीं करती तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा,सामाजिक सौहार्द्र ख़राब होगा तो उसके लिए पूरी तरह से प्रशासन ज़िम्मेदार होगा। प्रायः देखा जाता है कि ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ साधारण धाराओं में केस दर्ज कर लिया जाता है इसलिए समाज के ऐसे विकृत मानसिकता के लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है जिसके कारण ऐसी घटना लगातार बढ़ रही है। स्थानीय विधायक और मंत्री कवासी लखमा ने भी आदिवासी, हिन्दू नहीं कहा है जिसके कारण भी कुंठित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है।

ये भी पढ़ें :  पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री साय

एफआईआर दर्ज कराने पत्र देने हेतु शशीनाथ पाठक, लक्षमण झा, पंकज आचार्य, आशुतोष आचार्य, तेजपाल शर्मा, चुम्मन पांडे, विकास चाँडक, देवेश चांडक, गोपाल तीर्थानी, राहुल सोनी, करण बजाज, अवधेश ठाकुर, शुभम महावर, अजय सेठिया एवं अन्य युवा उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *