Breaking
29 Nov 2026, Sun

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम नई दिशा देने का उत्कृष्ट माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नशामुक्ति के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कर रही है कार्य
दिव्यांगता की श्रेणियों को सात से बढ़ाकर 21 करना राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का दिव्यांगजन और माताओं-बहनों के साथ किया श्रवण

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" देश की सामूहिक चेतना, जनभागीदारी और सकारात्मकता को नई दिशा देने का उत्कृष्ट माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों के साथ-साथ नशा छोड़ने के उसके संघर्ष और सफलता के अनुभवों को साझा किया। यह सुनकर स्पष्ट होता है कि नशा किस प्रकार किसी व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान के साथ कदम से कदम मिलाकर मुहिम चला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने आसपास, परिवार और रिश्तेदारों में नशे की गिरफ्त में फंसे व्यक्तियों को नशे से मुक्त कराने के लिए आगे आने का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त और मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए हम सब संकल्प बद्ध हों। सभी प्रकार के मादक पदार्थों और ड्रग्स से लोगों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का सामाजिक न्याय संचालनालय के सभागार में दिव्यांगजन और माताओं, बहनों के साथ श्रवण किया और उन्हें संबोधित भी किया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी साथ थे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में मिंटो हॉल के बाहर वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ के पोस्टर लगाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रायसिकल और स्वेटर वितरित किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजन और मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। माताओं-बहनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए जय घोष के माध्यम से उत्साह और अभिवादन का प्रकटीकरण करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बड़ी माला पहनाकर परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल और स्वेटर तथा माता बहनों को स्वेटर वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिव्यांगजन के साथ सेल्फी भी ली।

ये भी पढ़ें :  विधायकों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर बड़ा तोहफा, मोहन सरकार देगी भारी ब्याज अनुदान!

दिव्यांगजन में प्रतिभा की नहीं होती कोई कमी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन की शारीरिक सीमाएं सीमित हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभाओं की कोई सीमा नहीं होती। इस संदर्भ में उन्होंने ऋषि अष्टावक्र, महाकवि सूरदास जी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी, स्टीफन हॉकिंग और संगीतकार रवीन्द्र जैन की प्रतिभा का उल्लेख करते हुए दिव्यांगजन को अपने जीवन में सकारात्मक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगता की श्रेणियों को सात से बढ़ाकर 21 करना महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। इन 21 प्रकार की दिव्यांगताओं को शामिल करते हुए राज्य सरकार द्वारा पेंशन, शिक्षा, प्रोत्साहन, विवाह सहायता, खेलकूद और सिविल सेवाओं में प्रोत्साहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं एवं सहयोग प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, दिव्यांगजन तथा माताएं-बहने उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को जारी किया नोटिस

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *