Breaking
29 Nov 2026, Sun

भोपाल से पैरा कराटे के राष्ट्रीय विस्तार को नई दिशा, 22 राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक में बड़े फैसले

भोपाल
पैरा कराटे के राष्ट्रीय विस्तार और दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भोपाल में महत्वपूर्ण पहल हुई। पैरा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक में करीब 22 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संगठनात्मक विस्तार, राज्य इकाइयों की संबद्धता, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति और टेक्निकल कमेटी गठन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

भोपाल में 29 नवंबर को आयोजित बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. पंकज शुक्ला ने की। बैठक में प्रेसिडेंट गौरव शर्मा और जनरल सेक्रेटरी योगेश कालरा समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश में डॉ. पंकज शुक्ला को प्रेसिडेंट, जयदेव शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, अखिलेश तिवारी को ट्रेजरार और डॉ. रंजन कुमार को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं।

राष्ट्रीय स्तर पर बैकुंठ सिंह को सीईओ, मुकेश शर्मा को ट्रेजरार, पुष्कल तिवारी को वाइस प्रेसिडेंट , अनुराग प्रकाश और कृष्ण कुमार सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनुपम चौकसे को साउथ वेस्ट जोन का पैट्रन बनाया गया।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में 8 नए वन स्टॉप सेंटर बनाए जाएंगे, UCC के लिए विशेष कमेटी का गठन

पैरा कराटे की तकनीकी व्यवस्था मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय टेक्निकल कमेटी गठित की गई। जयदेव शर्मा को चीफ टेक्निकल डायरेक्टर और सुशील शर्मा को टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, सीएसआर फंडिंग, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को पैरा कराटे से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  ऑपरेशन ‘सेफ बेबी’ की सफलता: शिवपुरी से चोरी हुई नवजात सागर में बरामद, शारदा आदिवासी गिरफ्तार

पैरा फेडरेशन का लक्ष्य देशभर में पैरा कराटे का विस्तार कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *