Breaking
29 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपये की राशि करेंगे अंतरित

19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं को मिलेगी स्वच्छता किट की राशि
98 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का करेंगे वर्चुअल भूमि-पूजन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 नवम्बर को टीटी नगर, जवाहर चौक भोपाल स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) में गणवेश एवं स्वच्छता किट के लिए राशि अंतरण करने के साथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 53 लाख 81 हजार विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 323 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  एमपी में गेहूं खरीदी का बड़ा ऐलान: 2585 रुपये MSP, किसानों के लिए जरूरी निर्देश जारी

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि नि:शुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को 2 जोड़ी गणवेश क्रय करने के लिए 600 रुपये प्रति विद्यार्थी देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में योजना के पात्र 53 लाख 81 हजार 597 विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 600-600 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस प्रकार विद्यार्थियों के खातों में कुल 322 करोड़ 89 लाख 58 हजार 200 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बुधनी में संत समागम समारोह: जर्रापुर में घाट बनाने का सीएम डॉ मोहन ने किया ऐलान

19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं के खातों में अंतरित होंगे 58.20 करोड़ रुपये
मैन्स्ट्रुअल हाइजीन किट फॉर एडोलसेंट गर्ल्स योजना के अंतर्गत कक्षा 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं को स्वच्छता किट के लिए 300 रुपये प्रति छात्रा देने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 लाख 40 हजार से अधिक छात्राओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 300-300 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस प्रकार छात्राओं के खातों में कुल लगभग 58 करोड़ 20 लाख रुपये अंतरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  बिजली कंपनी ने सार्वजनिक किये बड़े बकायादारों के नाम

98 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनेगा समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी भोपाल के मुंगालिया छाप क्षेत्र में 10.40 एकड़ भूमि पर 98 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले समेकित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भवन का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस परिसर में स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यालय संचालित होंगे। इनमें राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा राज्य मूल्यांकन केंद्र शामिल हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *