Breaking
29 Nov 2026, Sun

छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रशासन की त्वरित पहल से कर्नाटक के बेलगावी जिले में मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण फंसे छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। प्रशासन के प्रभावी हस्तक्षेप एवं अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को उनकी संपूर्ण बकाया मजदूरी 42 हजार 960 रुपए का भुगतान भी कराया गया।

मोहला थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के 21 एवं महाराष्ट्र के 4 श्रमिक कर्नाटक के बेलगावी जिले के कित्तूर तालुका में गन्ना कटाई के लिए गए थे। कार्य पूर्ण करने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं होने से श्रमिक वहां फंस गए थे। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: राज्यपाल डेका ने ब्रेल व ऑडियो पुस्तकों का किया विमोचन

विशेष रेस्क्यू दल भेजकर श्रमिकों को दिलाई बकाया मजदूरी
जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष अंतर्राज्यीय रेस्क्यू दल गठित कर कर्नाटक रवाना किया गया। रेस्क्यू दल ने 27 नवंबर को बेलगावी जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से कित्तूर तालुका के ग्राम शिवनूर में पहुंचकर सभी 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने संबंधित खेत मालिक से श्रमिकों के कार्य दिवसों की गणना के आधार पर कित्तूर पुलिस थाना परिसर में ही संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान कराया।

ये भी पढ़ें :  सेवा की कहानी : उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

सुरक्षित लौटे श्रमिकों का किया गया आत्मीय स्वागत
कर्नाटक से सकुशल मोहला पहुंचे श्रमिकों का अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने आत्मीय स्वागत कर उनका हालचाल जाना। श्रमिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी एवं बकाया मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के जिला प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय से संचालित यह अभियान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *