Bilaspur Police : निजात अभियान से जुड़ रहे बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज… नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 08 अप्रैल, 2023

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में नड्डा की हुंकार...BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

 

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  6 साल बाद जेल से बाहर आए शरजील इमाम, ‘छोटी आजादी’ पर जताई खुशी, सशर्त मिली राहत

 

माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए। जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है। मिले निजात नाम से जारी रैप सॉन्ग युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। नशे विरुद्ध जिंगल्स युक्त निजात रथ गांव गांव नशे विरुद्ध प्रचार कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  सौगंध मुझे इस मिट्टी की….बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शशि सुमन, छॉलीवुड़ के अनुज शर्मा और भोजपुरी स्टार पवन सिंह छत्तीसगढ़ के इस महोत्सव में बांधेंगे समां

उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आबकारी और एनडीपीएस एक्ट कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 228 आरोपी जेल भेजे गए। साथ ही जिले के दस थानों में नशे के आदी लोगों की मॉनिटरिंग के लिए नशा मुक्ति कक्ष बन रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment