Breaking
28 Nov 2026, Sat

रीवा से वैढ़न आ रही युवती के साथ बस स्टॉफ ने की छेड़छाड़

सिंगरौली
 रीवा से चलकर वैढ़न आने वाली यात्री बस में सवार एक युवती के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार युवती के बगल वाली सीट में बस कंडक्टर आकर बैठ गया और बस के अंदर जल रही लाइट को इशारे से बंद करवा दिया। बस जब बरगवां से आगे पहुंची तभी कंडक्टर ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीट पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बस कंडक्टर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ को युवती सहती रही।

ये भी पढ़ें :  16 हजार से ज्यादा पेंशनर्स को राहत, घर बैठे बन सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

शुक्रवार की सुबह 5 बजे के करीब बस जब वैढ़न बस स्टैंड पर पहुंची तो बस उतरने के बाद युवती सीधे कोतवाली थाने पहुंच गयी और शिकायत दर्ज करा दी। युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बरगवां थाने भेज दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। बस गौतम ट्रेवल्स रीवा की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  हरपालपुर जल प्रदाय परियोजना पर तेजी से काम, 28 करोड़ से अधिक की है जल प्रदाय योजना

 इस मामले में बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ की डायरी प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जांच में गंभीर तथ्य मिले तो धाराएं बढ़ाई जायेंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *