बड़ा खुलासा : Diary ने खोले राज़..लिव इन में रहकर प्रेमी से परेशान थी युवती..की थी आत्महत्या..प्रेमिका के शव के साथ दो दिन तक सोता रहा प्रेमी युवक

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, 12 अप्रैल 2023, रायपुर।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका ने आत्महत्या की थी। आत्महत्या के बाद प्रेमिका का प्रेमी तीन दिनों तक उसके शव के साथ सोता रहा। घर से जब बदबू आई और मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवती का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी युवक भी घर पर ही था।

ये भी पढ़ें :  जश्न-ए-आज़ादी..हर तरफ रही स्वतंत्रता दिवस की धूम..PM ने दिया लाल किले से राष्ट्र को संदेश, इस गांव में पर्यावरण को बेहतर बनाने किया गया वृक्षारोपण

 

 

घटना की सूचना के बाद मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक का नाम गोपी निषाद है।

 

दरअसल, महासमुंद निवासी बसंती यादव राजधानी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। दो माह पहले ही लालपुर के एक मकान में लिव इन साथी गोपी निषाद के साथ किराए पर रह रही थी। गोपी निषाद भी अस्पताल में वार्ड ब्याय का काम करता था।

ये भी पढ़ें :  Rath Yatra 2023 : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे। शानिवार को युवती अपने काम से आने के बाद घर पर ही थी। आरोपी युवक भी उसके साथ ही था। आज सुबह मकान से तेज बदबू आने लगी। मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवती का शव नीचे एक चादर पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी शिकायत टिकरापारा थाने को दी गई।

ये भी पढ़ें :  ब्लिट्ज़ ऑफ़ फ़ायर: इजरायल ने गाजा पर 153 टन बम छोड़े — ट्रंप का अल्टीमेटम

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक डायरी भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतिका ने बॉयफ्रेंड के नाराज रहने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। एएसपी डीसी पटेल ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। शॉर्ट पीएम से आत्महत्या की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment