Breaking
29 Nov 2026, Sun

ट्रंप का विवादित सुझाव: यूक्रेन का हिस्सा रूस को देने की वकालत, जेलेंस्की को अमेरिका बुलाया गया

वाशिंगटन 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन औरर डोनाल्ड ट्रंप के बीच अलास्का में बैठक के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका पहुंचने वाले हैं। वह सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बातचीत के बाद खुद ही जेलेंस्की को फोन किया था। जेलेंस्की ने ट्रंप के न्योते पर आभार जताते हुए कहा कि वह सोमवार को अमेरिका पहुंचेंगे। वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के मसले पर रूस का ही पक्ष लेने वाले हैं। वह शांति समझौता कराने के नाम पर यूक्रेन के कुछ प्रमुख इलाकों को रूस को सौंपने के लिए जेंलेंस्की पर दबाव बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड हमजा को PAK में मारी गोली, फिर सक्रिय हुआ अज्ञात गनमैन

पुतिन ने कहा था कि चार साल तक युद्धविराम के लिए यूक्रेन को डोनबास का त्याग करना होगा। अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक से पहले भी रूस ने डोनबास को हथियाने की पूरी कोशिश की। डोनबास के डोनेत्स्क में अभी रूस का नियंत्रण नहीं हो पाया है। वहीं रूसी सेना ने डोनबास के लुहान्स्क पर नियंत्रण कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद ही कह दिया था कि वह फ्रंट लाइन पर मौजूदा स्थिति को भी मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि रूस ने जिन इलाकों पर जबरन कब्जा किया है, उन्हें मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन अपनी जिद पर अड़े रहते हैं तो इससे युद्ध रुकने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें :  भूपेश है तो भरोसा है का दौर आने से पहले खत्म हुआ, हम नहीं चरण दास महंत का बयान इसका संकेत : संजय श्रीवास्तव

रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन डोनबास को सौंप देता है तो इसके बदले में वह छोटे इलाकों को यूक्रेन को लौटा दिया जाएगा। ट्रंप और पुतिन की इस जुगलबंदी को लेकर यूरोपीय देशों को टेशन हो गया है। अब बात युद्धविराम पर नहीं बल्कि पीस डील पर होने लगी है जो कि वास्तव में एक बिजनेस डील है। अमेरिका की भी नजर यूक्रेन के मिनरल्स पर है। ऐसे में वह किसी तरह यूक्रेन को दबाकर रूस को खुश कर देना चाहता है और पीस डील का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप लूटना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :  बहरीन की सरकारी तेल कंपनी पर हमला, देश में ईंधन सप्लाई पर संकट

युद्धविराम नहीं शांति समझौता चाहते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का शिखर बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका पहले युद्धविराम करने के बजाय सीधे शांति समझौता करना है।

ट्रंप ने शिखर सम्मेलन और यूक्रेन एवं यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के बाद अपने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘‘सभी ने यह तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौता करना है, जिससे युद्ध समाप्त हो जाएगा, न कि केवल युद्धविराम समझौता, जो अक्सर टिक नहीं पाता है।’’

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *