Breaking
29 Nov 2026, Sun

दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को मिली राष्ट्रीय पहचान

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश का चयन वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से संबंधित अन्य योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी में किया गया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दतिया जिला प्रशासन को बधाई दी है। दतिया कलेक्टर  स्वप्निल वानखेड़े 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें :  कूनो चीता प्रोजेक्ट का 2027 लक्ष्य तय, विदेशी चीतों से दोगुनी हुई देसी चीतों की संख्या

उल्लेखनीय है कि दतिया कलेक्टर  वानखेड़े के नेतृत्व में दतिया जिले में विशेष अभियान संचालित कर दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविरों एवं जनसुनवाई के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सभी के सर्वांगीण विकास के लिये राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है प्रदेश को मिला यह पुरस्कार। यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के अन्य जिलों को भी दिव्यांगजन कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें :  मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *