Breaking
29 Nov 2026, Sun

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ ही इससे जुड़े उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हितों की रक्षा के लिए भी कदम उठा रही है। इसी क्रम में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोटेदारों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो। उनसे अवैध वसूली करने, अनुचित दबाव बनाने अथवा भ्रष्टाचार के जरिए परेशान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  ‘फिट एंड फन’ कार्यक्रम में जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास

मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोटेदारों के जायज अधिकारों और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। विभाग की ओर से अधिकारियों को कोटेदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया है।

लाभांश वृद्धि से कोटेदारों को आर्थिक मजबूती, योगी सरकार के फैसले का स्वागत

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ के रविंद्रालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में कोटेदारों ने लाभांश वृद्धि के फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार जताया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उचित दर विक्रेता लंबे समय से लाभांश बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनके आर्थिक हितों के साथ मान-सम्मान को भी प्राथमिकता दी है। 

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में होंगे कई कार्यक्रम

लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने में अहम भूमिका, पारदर्शिता के साथ वितरण के निर्देश

मंत्री मनोज पांडेय ने कोटेदारों से भी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 16 करोड़ लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीबों के अधिकारों से जुड़ी व्यवस्था है, इसलिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। राशन लेने आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपमानित या परेशान नहीं किया जाना चाहिए। वितरण में पारदर्शिता और नियमितता अनिवार्य है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *