बीटीआई ग्राउण्ड में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की लगेगी छह दिवसीय प्रदर्शनी
तेलीबांधा तालाब से महिलाएं निकालेंगी बाइक रैली।
नेहा शर्मा, रायपुर, 25 फरवरी, 2023
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 04 मार्च तक होंगे।
शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 27 फरवरी से 04 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। महिला मड़ई सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी। तेलीबांधा तालाब से 27 फरवरी को सुबह 7 बजे महिलाओं की बाइक/स्कूटर रैली निकाली जाएगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 04 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com