Breaking
19 Nov 2026, Thu

सिवनी ASP पर गंभीर आरोप, कपल को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का दावा

सिवनी 

 मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एडिशनल एसपी होटल में एक कपल को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के बाबरिया रोड स्थित एक होटल का बताया जा रहा है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस घटनाक्रम की पुष्टि होटल संचालक संजय सनोडिया ने की है। 

'बैग में गांजा रखो, झूठे केस में फंसा दो'
एडिशनल एसपी बड़े रौब से पुलिस का खौफ दिखा रहे थे और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे. लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था की तीसरी आंख की उन पर नजर है और उनकी सारी हरकतें उसमें कैद हो रही हैं. मामला सिवनी का है, जहां एक होटल में बालिग युवक और युवती ठहरे थे. किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर दल बल के साथ एडिशनल एसपी भी पहुंचे. आरोप है कि, एडिशनल एसपी की बात जब कपल्स ने नहीं मानी तो उन्होंने कहा कि, ''चलो लड़के के बैग में गांजा रखो और इस पर एक मामला बना दो, ताकि इसे जेल की हवा खिलाई जा सके.'' इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है। 

ये भी पढ़ें :  ‘सत्संग संजीवनी’ में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश, वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुत कीं भगवान की दिव्य लीलाएं

बैग में गांजा रखकर झूठा केस बनाने की धमकी दे रहे ASP
होटल संचालक संजय सनोडिया का कहना है कि, ''यह वीडियो उनके ही होटल का है. दरअसल 13 नवंबर को एक युवक और युवती उनके होटल में ठहरे थे पुलिस की टीम एडिशनल एसपी संजय मिश्रा के साथ वहां पहुंची. युवक और युवती दोनों बालिग हैं शादी करने की बात भी कर रहे थे. इसी दौरान एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने कहा कि, अपने परिवार वालों को बुलाओ. जब कपल्स ने बात नहीं मानी तो दीपक मिश्रा ने पुलिसकर्मी से कहा कि गांजा लेकर आओ और उनके बैग में रखकर उनके खिलाफ झूठा केस बना दो यह जेल जाएंगे तब पता चलेगा। 

ये भी पढ़ें :  नववर्ष मनाने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने जारी की एडवाइजरी

टीआई लाइन हाजिर पैसे मांगने का आरोप
होटल संचालक संजय सनोडिया ने कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय तिवारी पर होटल से 25-25 हजार रुपए प्रतिमाह मांगने के आरोप लगाए हैं. होटल संचालक का कहना है कि, ''होटल चलाने की एवज में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और सिवनी एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक टीआई विजय तिवारी के द्वारा उनसे हर महीने पैसे वसूली की जाती है. उन्होंने 10,000 रुपए सभी को दिए भी थे.'' इसके बाद सिवनी के एसपी कृष्ण लाल चंदानी ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है और इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के शहरी मार्गों पर 582 इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना

होटल के सीसीटीवी में कैद हुई है पूरी वारदात
सोशल मीडिया में जो वीडियो शेयर हो रहा है. वह होटल के सीसीटीवी में ही कैद हुई है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे साउंड सिस्टम सहित कवरेज करते हैं शायद एडिशनल एसपी को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि वह जिस लहजे में युवक और युवती से बात कर रहे हैं वह सब कुछ कैमरे में कैद हो रहा है. हालांकि, वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच होना अभी बाकी है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *