Breaking
18 Nov 2026, Wed

रावण ने क्यों उजाड़ा अपनी बहन शूर्पणखा का सुहाग? जानिए विद्युत्जिह्वा की मौत की पूरी कहानी

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण पर्दे पर खूब धूम मचा रही है. इस फिल्म में विद्युत्जिह्वा नाम का एक किरदार बड़ा सुर्खियों में है. फिल्म में इस रोल को विवेक ऑबेरॉय ने निभाया है. विद्युत्जिह्वा के पात्र के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. 'रामायण' में विद्युत्जिह्वा को रावण का बड़ा करीबी रिश्तेदार दिखाया गया है. विद्युत्जिह्वा रावण की बहन शूर्पणखा का पति था. लेकिन उसकी मौत रावण के हाथों ही हुई थी. आइए जानते हैं कि रावण ने क्यों अपने ही जीजा को मारकर शूर्पणखा को विधवा बना दिया था.

कौन था विद्युत्जिह्वा?
रामायण के अनुसार, विद्युत्जिह्वा एक बेहद शक्तिशाली असुर था. उसका संबंध कालकेय असुर वंश से बताया जाता है. कुछ कहानियों में विद्युत्जिह्वा को कालकेय राजा की सेना का सेनापति भी बताया गया है. वह न सिर्फ युद्धनीति में माहिर था, बल्कि अपने पराक्रम से बड़े-बड़े सूरमाओं को मात दे चुका था. मान्यता है कि रावण ने विद्युत्जिह्वा की मदद से ही तीनों लोकों में असुर और देवताओं को अपने आगे झुकने पर मजबूर कर दिया था. देवराज इंद्र को हराने से लेकर कुबेर से सोने की लंका छीनने तक, विद्युत्जिह्वा ने हर युद्धभूमि में रावण का सहयोग किया था.

ये भी पढ़ें :  रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है, सुबह नौ बजे अभिषेक, ठीक 12 बजे सूर्य तिलक और देर रात तक देंगे दर्शन

कुछ कथाओं में बताया जाता है कि शूर्पणखा और विद्युत्जिह्वा एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद उन्होंने गंधर्व विवाह रचा लिया था. हालांकि, रावण अपनी बहन शूर्पणखा की शादी और इस रिश्ते से खुश नहीं था. वहीं, दूसरी ओर विद्युत्जिह्वा भी रावण के बढ़ते साम्राज्य से चिढ़ने लगा था. विद्युत्जिह्वा यह दावा करता था कि रावण की हर बड़ी जीत और विशाल साम्राज्य में उसका बड़ा योगदान है. लेकिन रावण ने कभी उसे एक पराक्रमी योद्धा और करीबी रिश्तेदार होने का लाभ नहीं दिया. इसलिए रावण और विद्युत्जिह्वा के रिश्ते में पड़ी दरार गहरी होती चली गई.

कैसे हुई थी विद्युत्जिह्वा की मौत?
'रामायण' के अनुसार, एक बार रावण ने अपने भाई कुंभकर्ण के जागने पर लंका में बड़े जलसे का आयोजन रखा. इस आयोज में रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा और जीजा विद्युत्जिह्वा को भी आमंत्रित किया. वहां आकर विद्युत्जिह्वा ने रावण और उसकी बहन शूर्पणखा का अपमान करना शुरू कर दिया. रावण एक अहंकारी राजा था और उसे अपना और अपने कुल का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ. इसके बाद रावण ने विद्युत्जिह्वा को युद्ध की चुनौती दे डाली. दोनों के बीच हुए भयंकर युद्ध में रावण ने विद्युत्जिह्वा का वध कर दिया.

ये भी पढ़ें :  बिग बॉस 18 एपिसोड 11 हाइलाइट्स: जानें घर में क्या चल रहा है

कहते हैं कि जब शूर्पणखा को अपने पति की मौत की खबर मिली, तो वह टूट गई. अपने भाई के हाथों ही उसका सुहाग उजड़ गया था. इससे वह गहरे सदमे में चली गई थी. कुछ लोक कथाओं के अनुसार, अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए ही शूर्पणखा ने रावण के खिलाफ पूरा खेल रचा था. शूर्पणखा को यह बात पता थी कि रावण से सीधे मुकाबला करना किसी के लिए आसान नहीं है. लेकिन जब उसे भगवान राम के पराक्रम के बारे में पता चला, तब उसने पूरा खेल रचा.

ये भी पढ़ें :  भोपाल एम्स और पतंजलि ने समझौता साइन किया, संयुक्त रूप से फैटी लीवर डिजीज पर रिसर्च होगी

रामायण की एक प्रचलित कथा के अनुसार, एक बार शूर्पणखा पंचवटी के जंगल में पहुंची. वहां वह भगवान राम पर मोहित हो गई और उनसे विवाह करने का प्रस्ताव रखा. लेकिन भगवान राम को माता सीता बहुत प्रिय थीं और वो उन्हें दिया वचन नहीं तोड़ सकते थे. ऐसे में शूर्पणखा ने सीता को ही रास्ते से हटाने के बारे में सोचा. यह देखकर लक्ष्मण को क्रोध आ गया और उसने अपनी तलवार से शूर्पणखा की नाक काट दी. इसके बाद वह रोती-चिल्लाती अपने भाई रावण के पास पहुंची. उसने रावण को उकसाया और तब रावण ने माता सीता का हरण किया. इसके बाद भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें रावण मारा गया.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *