Breaking
18 Nov 2026, Wed

बुध गोचर 2026: 25 नवंबर से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में होगा लाभ

 ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. इसलिए बुध की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है. फिलहाल बुध तुला राशि में हैं और स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. जल्द ही बुध अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं.

पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को दोपहर में बुध विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. बुध 4 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को करियर और कारोबार में फायदा मिल सकता है. खासतौर पर 6 राशियों के लिए यह समय अच्छा रहने की संभावना है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश अच्छा रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी बातचीत और समझदारी से कार्यक्षेत्र में फायदा होगा. व्यापार करने वालों को नए लोगों से जुड़कर लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

ये भी पढ़ें :  विश्व जलदिवस पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स लोकल सेंटर जबलपुर में सेमिनार आज

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. कारोबार में मुनाफा होगा. किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिल सकती है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश खास रहने वाला है. कारोबार में लंबे समय से आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके मिलेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. इस दौरान नए लोगों से संपर्क बनाना भी भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में भीषण हादसा: कांवड़ियों को कार ने कुचला, 4 की मौत; तीन एक ही परिवार से

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या वेतन में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होने के आसार हैं. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. मानसिक शांति मिलेगी.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है. व्यापार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक फायदा होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ने या पद में बदलाव की खुशखबरी मिल सकती है. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें :  विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत दे सकता है. आपकी आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. इस दौरान पैसों से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर में सुखद माहौल बना रहेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *