Breaking
18 Nov 2026, Wed

जयपुर के 300 साल पूरे, तीन सदियों में बदली शहर की तस्वीर; अब भविष्य के विकास का नया रोडमैप तैयार

 जयपुर
आज जयपुर अपनी स्थापना के 300वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बीती तीन शताब्दियों में शहर ने कई दौर देखे और हर दौर में एक नई पहचान बनाई। महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय के सपनों से आकार लेने वाला यह शहर आज देश के प्रमुख नगरों में शामिल है। इसकी चौड़ी सड़कें, चौपड़, बाजार, ऐतिहासिक इमारतें और वैज्ञानिक नगर नियोजन इसकी पहचान हैं। वक्त के साथ विकास के नए अध्याय जुड़े और चुनौतियां भी सामने आईं। राजस्थान पत्रिका इस खास मौके पर जयपुर के इस सफर की अनकही कहानियों, विकास के अहम पड़ावों और आने वाले समय की योजनाओं को एक साथ प्रस्तुत कर रहा है।

रियासत से राजधानी की यात्रा
स्वतंत्रता के बाद जयपुर की राजनीतिक पहचान में बड़ा बदलाव आया। 1949 में वृहत्तर राजस्थान के गठन के साथ यह राज्य की राजधानी बना। राजशाही की जगह लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था ने ली। सचिवालय, विधानसभा और सरकारी दफ्तरों का विस्तार हुआ।

पहले सुधार…फिर राजनीतिक रंग
ब्रिटिश शासन के नए दौर में 1857 के विद्रोह के बाद प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेज हुई। महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में शहर को गुलाबी रंग से रंगवाया गया।

जब नक्शे पर आया नया शहर
महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर की स्थापना की। वास्तुकला और शिल्प परंपराओं के अनुरूप शहर को सड़कों, चौपड़ों और व्यवस्थित बाजारों के साथ बसाया गया। वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने नगर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यूं हुआ विकास…1727 से 2027 तक
1727 – जयपुर की स्थापना: महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने नए नगर की नींव रखी। नियोजित शहर के रूप में जयपुर का निर्माण शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें :  भंगार गोदाम में भीषण आग: डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

1734 – जंतर-मंतर का निर्माण: खगोल विज्ञान और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए वेधशाला का निर्माण पूरा हुआ। जयपुर ज्ञान-विज्ञान के केंद्र के रूप में उभरा।

1799 – हवा महल बना: महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने हवा महल का निर्माण करवाया। यह जयपुर की स्थापत्य कला और पहचान का प्रतीक बना।

1876 – गुलाबी नगरी की पहचान: प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में शहर की इमारतों को गुलाबी रंग से रंगवाया गया। जयपुर की नई पहचान बनी।

1887 – अल्बर्ट हॉल संग्रहालय: संग्रहालय आमजन के लिए खुला। कला, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को नई पहचान मिली।

1949 – रियासत से राजस्थान की राजधानी: वृहत्तर राजस्थान के गठन के साथ जयपुर राजधानी बना। राजशाही से लोकतांत्रिक प्रशासन की ओर बड़ा बदलाव आया।

1982 – जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना: तेजी से फैलते शहर के नियोजित विकास, आवास और आधारभूत ढांचे के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुई।

1988 – बिरला मंदिर: इसका निर्माण 1977 में बी.एम. बिरला फाउंडेशन ने शुरू किया था। 11 साल के प्रयासों के बाद 22 फरवरी 1988 को यह बनकर तैयार हुआ।

2001 – विधानसभा भवन: लालकोठी क्षेत्र में स्थित यह आठ मंजिला आधुनिक इमारत भारत के आधुनिक और भव्य विधानमंडल भवनों में से एक है।

2006 – जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत।

2015 – मेट्रो युग की शुरुआत: जयपुर में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई। शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में यह बड़ा कदम था।

2015 – यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल: जयपुर को शिल्प एवं लोककला श्रेणी में यूनेस्को के रचनात्मक नगर नेटवर्क में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें :  5 बच्चियों संग 10 लड़कों के साथ हुआ कांड का खुलासा, इस्लाम कबूल करने का दबाव

2016 – स्मार्ट सिटी मिशन में चयन: जयपुर को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया।

2019 – यूनेस्को विश्व धरोहर शहर: जयपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। गुलाबी नगरी को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान मिली।

2020 – पत्रिका गेट: जवाहर सर्कल के पास राजस्थान पत्रिका समूह ने इसका निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण किया।

2027 – जयपुर के 300 वर्ष: स्थापना के तीन सौ वर्ष पूरे होंगे। विरासत, आधुनिकता, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाना अगली सदी की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

मेट्रो…स्मार्ट भविष्य
शहरीकरण के साथ जयपुर में पर्यटन, रियल एस्टेट, शिक्षा, चिकित्सा, होटल उद्योग और सेवा क्षेत्र का विस्तार हुआ। 2015 में मेट्रो सेवा शुरू हुई और 2016 में जयपुर स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल हुआ।

ये तथ्य भी बनाते हैं जयपुर को खास
8 नवंबर 1727: जयपुर की स्थापना हुई। मूल नगर योजना में नौ चौकड़ियों का विन्यास रखा गया।

19 खगोलीय यंत्र: जंतर-मंतर में मौजूद यंत्रों का उपयोग खगोलीय अवलोकन और गणना के लिए किया जाता था।

वर्ष 1876: प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने शहर को गुलाबी रंग से रंगवाया।

ब्लू पॉटरी: इसमें सामान्य मिट्टी के बजाय कांच, क्वार्ट्ज पाउडर और अन्य सामग्री मिलाई जाती है।

वर्ष 2015: जयपुर को यूनेस्को के रचनात्मक नगर नेटवर्क में शिल्प एवं लोककला श्रेणी में शामिल किया गया।

वर्ष 2020 – पत्रिका गेट: इसका निर्माण जवाहर सर्कल के पास राजस्थान पत्रिका समूह ने करवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर 2020 को इसका लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का असर, 41 ट्रेनें लेट

वर्ष 2027 – आईपीडी टावर: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में बन रहा आईपीडी टावर राजस्थान का सबसे ऊंचा और आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र है। यह लगभग 125 मीटर ऊंचा और 24 मंजिला टावर है।

हम जयपुर में और जयपुर हम में
शहर की पहचान को आकार देने वाले 300 प्रमुख व्यक्तित्वों से परिचय। इसमें जयपुर के निर्माण और नियोजन में योगदान देने वाले शिल्पकारों, नगर नियोजकों और उनके परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के साथ विशेष बातचीत और उनके अनुभवों से रूबरू होने का अवसर।

पुराने बाजारों, मोहल्लों, बस्तियों और हवेलियों की अनकही कहानियां।

पुराने नक्शों के जरिए बदलते जयपुर की कहानी और 'अपना मो

 खोजें' जैसे रोचक अभियान।

मध्य भाग : पत्रिका गेट प्रदर्शनी

जयपुर के इतिहास, विरासत, स्थापत्य, संस्कृति और कला पर विशेष प्रदर्शनी।

पारंपरिक हस्तशिल्प, खानपान, संगीत, लोककलाओं और शहर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान पर विशेष सामग्री।

पॉडकास्ट, शॉर्ट वीडियो, 'मेरी जयपुर कहानी', कॉमिक स्ट्रिप्स और जयपुर क्रॉसवर्ड जैसी आकर्षक पहल।

विशेष आयोजन और जनभागीदारी
पूरे वर्ष आयोजनों की विस्तृत श्रृंखला होगी। इसमें शहर के विभिन्न वर्गों के साथ पाठकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

जयपुर की गौरवगाथा को सहेजकर रखिए
राजस्थान पत्रिका की इस सामग्री को सहेजकर रखिएगा। यह केवल आज के लिए नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जयपुर की गौरवगाथा का संग्रहणीय दस्तावेज बनेगी। ऐसी धरोहर, जिसे आप अपने बच्चों को भी पढ़ा सकेंगे और अपने शहर की विरासत से उनका परिचय करा सकेंगे। आइए, मिलकर इस उत्सव को यादगार बनाएं। आपकी भागीदारी से ही यह यात्रा और भव्य होगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *