Breaking
29 Nov 2026, Sun

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के संकेत? सेना प्रमुख आसिम मुनीर बोले- खुदा ने बनाया रक्षक

इस्लामाबाद 
पाकिस्तानी मीडिया में आज-कल सत्ता परिवर्तन की बात हो रही है। आये दिन कहा जा रहा है कि कभी भी नेतृत्व में बदलाव हो सकता है। नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बड़ा बयान दिया है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए मुनीर ने इसे झूठा करार दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हटाने की खबरों को पूरी तरह झूठा और सरकार-प्रतिष्ठान के खिलाफ बताया।

दरअसल, जुलाई में सोशल मीडिया पर खबर फैली थी कि जरदारी को कभी भी राष्ट्रपति पद को छोड़ने को कहा जा सकता है। संभव है कि सेना प्रमुखा आसिम मुनीर इस पद को संभालें। इस खबर के बाद पाकिस्तान की सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि बाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें :  मुस्लिम देश मिस्र के मंदिर की खुदाई में मिला 2600 साल पुराना रहस्यमय खजाना, सोने की चमक देख सब हैरान, देवताओं की मूर्तियां भी मिलीं

मीडियो रिपोर्ट में क्या है
जंग मीडिया समूह के कॉलम लेखक सुहैल वराइच ने अपने लेख में दावा किया है कि सेना प्रमुख ने ब्रुसेल्स में हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर उनसे इस मुद्दे पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि मुनीर पिछले सप्ताह अमेरिका की यात्रा से लौटते वक्त कुछ समय के लिए बेल्जियम में रुके थे। वराइच ने अपने कॉलम में लिखा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख से बातचीत की शुरुआत राजनीति से हुई। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों पर हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बदलने की खबरों को पूरी तरह झूठ करार दिया। फील्ड मार्शल मुनीर ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि बदलाव की अफवाहें पूरी तरह झूठी है।

ये भी पढ़ें :  Video Dantevada Naxal Attack : नक्सली हमले में शहीद जवानों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, मां गंगा से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना

और कोई पद की इच्छा नहीं
सेना प्रमुख के हवाले से लेख में कहा गया है कि इन अफवाहों के पीछे ऐसे तत्व हैं, जो सरकार और अधिकारी, दोनों का विरोध करते हैं और पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता फैलाना चाहते हैं। लेख में यह भी दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान मुनीर ने अपनी महत्वाकांक्षाओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि खुदा ने मुझे देश का रक्षक बनाया है। मुझे इसके अलावा किसी और पद की इच्छा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सियासी एक सवाल पर मुनीर ने कहा कि राजनीतिक सुलह तब ही संभव है कि जब ईमानदारी से माफी मांगी जाए। हालांकि लेख में स्पष्ट नहीं है कि मुनीर किसके बारे में बात कर रहे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका इशारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और जेल में बंद नेता इमरान खान की ओर था।

ये भी पढ़ें :  लॉस एंजेलिस के जंगलों में आग की वजह डेल्टा स्मेल्ट फिश: डोनाल्ड ट्रंप

विदेशी संबंधों पर क्या बोले मुनीर
वहीं विदेशी संबंधों पर मुनीर ने अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखने की बात कही। मुनीर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हम एक दोस्त के लिए दूसरे दोस्त की बलि नहीं चढ़ाएंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की, और उनके शांति प्रयासों को वास्तविक बताया। मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में अन्य देशों ने भी अनुसरण किया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *