पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर जहर उगला, कहा-‘हिंदू-मुस्लिम एक नहीं हो सकते

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर जहर उगला है। मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। शनिवार को मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में कैडेटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वजों का मानना ​​था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर संभव पहलू में अलग हैं।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका में गर्भवती विदेशी महिलाओं की एंट्री पर लग सकती है रोक, Birthright Citizenship के बाद ट्रंप का नया प्लान

पहले भी दिए हैं विवादित बयान
बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले भी एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपने बच्चों को देश की कहानी सुनाने को कहा था। मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा, सोच और आकांक्षाओं में हिंदुओं से अलग हैं।

दरअसल मुनीर अपने आकाओं के इशारे पर पाकिस्तान की आवाम में अपनी ही सरकार के खिलाफ उठ रही विद्रोह की आवाज को भटकाने के लिए ऐसे ऊल-जलूल बयान देते रहते हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ तनाव के बीच उनके इस बयान को भी इसी रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  ‘नौकरी चोर’ से ‘वीज़ा स्कैमर’ तक—अमेरिका में भारतीय क्यों बनते जा रहे हैं निशाना, ट्रंप की नीतियों का असर

जिन्ना की बात दोहरा रहे मुनीर
    पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सख्त रुख से वहां की आवाम भी खौफजदा है। इससे ध्यान भटकाने के लिए मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए बहुत बलिदान दिया। हम जानते हैं कि इसका बचाव कैसे करना है।
    जिन्ना की टू नेशन थियरी का जिक्र करते हुए मुनीर ने कहा कि मारे धर्म अलग हैं, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यहीं पर दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई थी। हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : आज सुकमा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment