Atiq Ahmed News : अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक अन्य शूटर भी ढेर

 

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 13 अप्रैल, 2023

उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है।

ये भी पढ़ें :  UGC ने कैथल की NIILM विश्वविद्यालय को किया डिफॉल्टर घोषित, छात्रों में बढ़ी चिंता

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।

 

हत्यारों को सजा मिलना तय था- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को सजा मिलना तय था। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ अपराधी जैसा व्यहवार होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत

 

आज दिल को सुकून मिला है- जया पाल

उमेश पाल की पत्नी जया ने कहा कि इंसाफ की शुरुआत हो गई है। जो हुआ अच्छा हुआ। उन्होंने कहा कि आज दिल को सुकून मिला है। अतीक का भी हो एनकाउंटर तब होगा असली न्याय मिलेगा।

 

एनकाउंटर से बहुत सुकून मिला है- शांतिपाल

उमेश पाल की मां शांतिपाल ने कहा कि हम तो पहले से मांग कर रहे थे कि उनका एनकाउंटर किया जाए। योगी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो उनका एनकाउंटर किया गया। पुलिस ने अपना फर्ज अदा किया है जो उन्हें करना चाहिए था। जो भी हुआ है वह कानूनी आधार पर फैसला हुआ है। यह लोग इतने दिन से भागदौड़ कर रहे थे। पुलिस ने उनको अंजाम तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री जी का बहुत आभार है, बहुत अच्छा फैसला किया है मेरी आत्मा को संतुष्टि मिली है। इन्होंने मेरे बेटे और उसके पीछे बैठे गनर को गोलियां मारी थीं। आज एनकाउंटर से बहुत सुकून मिला है।

ये भी पढ़ें :  ब्रिटेन ने भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के संदर्भ में भारत सरकार का सहयोग, कहा सही कदम है भारत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment