Raipur Crime : खाने में चावल नहीं बना, तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या, गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट….

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 13 अप्रैल, 2023

 

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने चावल नहीं बनाया जिसको लेकर पति नाराज हुआ और उसकी हत्या कर दी। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान का जिले में शानदार एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषि महाविद्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के पचेडा गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये घटना 2 दिन पहले कि बताई जा रही है। दंपत्ति के बीच खाने को लेकर लड़ाई हुई जिसमें पति ने मौत के वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि घर में चावल नहीं होने का सुनकर आरोपी पति नाराज था। जिसके बाद आरोपी पति अनिल गिलहरे ने अपनी पत्नी अमरीका गायकवाड़ की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार किसानों से एमएसपी पर खरीद रही तुअर दाल, पहले के मुकाबले तेजी दर्ज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment