तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ जारी, आवाज-हैंडराइटिंग का लिया गया सैंपल

मुंबई
26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ जारी है। इस कड़ी में, शनिवार को राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के सैंपल दिल्ली की एक अदालत के सामने इकट्ठा किए गए। तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास वैभव कुमार के समक्ष लाया गया, जहां एनआईए ने उसकी हैंडराइटिंग के नमूने एक बंद कमरे में दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा से अलग-अलग अक्षरें और संख्याएं लिखवाई गईं।

ये भी पढ़ें :  रेलवे की नई पहल, प्रयागराज मंडल में शुरू होगी कुलियों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा

तहव्वुर राणा को कानूनी सहायता में मदद देने वाले वकील पीयूष सक्सेना ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल के अदालती आदेश का पूरी तरह पालन किया, जिसमें उन्हें अपनी आवाज और हैंडराइटिंग के सैंपल जमा करने का निर्देश दिया गया था। बीते दिनों अदालत ने एनआईए को राणा के आवाज और हस्तलेखन के नमूने एकत्र करने की इजाजत दी थी। विशेष एनआईए जज चंदर जीत सिंह ने 28 अप्रैल को राणा की हिरासत को 12 दिनों के लिए बढ़ाया था, उन्होंने 30 अप्रैल को एनआईए की ओर से दायर आवेदन पर यह आदेश पारित किया।

ये भी पढ़ें :  ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी टपकने के वायरल वीडियो को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने ASI पर कसा तंज

26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड
मुंबई के ताज होटल सहित कई ठिकानों पर 26 नवंबर 2008 को हुए हमलों ने विश्व भर में लोगों को दहला दिया था, जिसमें विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए थे। राण इन हमलों का एक मुख्य आरोपी है। अमेरिका के साथ प्रत्यपर्ण समझौते के अंतर्गत वहां से 10 अप्रैल को भारत लाया गया। तब से वह एनआईए की हिरासत में है। तहव्वुर पाकिस्तानी मूल और कनाडा का नागरिक है। उस पर 26/11 हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के लिए मुंबई में हमले की जगहों की रेकी करने का आरोप है। आरोप है कि वह अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलमैन हेडली के साथ हमले की साजिश में शामिल था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment