सतना में बसपा नेता शुभम साहू पर जमीन विवाद में लाठी-डंडों से हमला, रास्ते में मौत

सतना

सतना के महादेव मोहल्ले में एक बसपा युवा नेता की हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बसपा नेता शुभम साहू (26) पर रविवार रात 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घायल शुभम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मैहर मंदिर के लिए 15 एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज

शुभम पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। हाल ही में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे और भोपाल से सतना लौटे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी, खुलेंगे फूड कोर्ट-रेस्टोरेंट और शॉपिंग स्टोर्स

महदेवा के स्थानीय रहवासी बोले-अक्सर विवाद होता था।

महदेवा के स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम साहू और उसके पिता महेश साहू का मोहल्ले में अक्सर विवाद होता था। शुभम के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस फिलहाल विवाद क्या था? आरोपी कौन थे? पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  महिला के लिवइन पार्टनर ने की थी गला घोंटकर हत्या

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment