Bijapur News : आइईडी निष्क्रिय करते वक्त ब्लास्ट में जवान घायल, चार दिन में यह दूसरी घटना

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बीजापुर, 20 अप्रैल, 2023

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों के लगाए हुए आइईडी विस्फोटक को नष्ट करते हुए एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा भेजा गया है, जहां जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

दरअसल, यह नेलसनार थाना क्षेत्र का मामला है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि पुलिस बल एरिया डामिनेशन पर निकली थी। ग्राम बांगापाल से तीन किमी पूर्व एरिया डामिनेशन दौरान सुरक्षा बल ने मार्ग में एक आइईडी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें :  Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से चलने वाली 34 ट्रेनें कैंसिल, 10 मार्च तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखिए पूरी लिस्ट

आइईडी निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान घायल हो गया। घायल सहायक आरक्षक का नाम सीताराम कुड़ियम (40) नेलसनार कुडियम पारा का निवासी है। सहायक आरक्षक का प्राथमिक उपचार नेलसनार में करने के बाद दंतेवाड़ा भेजा गया। बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। चार दिनों में आइईडी विस्फोटक को नष्ट करते जवान के घायल होने की यह दूसरी घटना है।

आइइडी बम निष्क्रिय करते एक डीआरजी जवान घायल

इससे पहले सोमवार को नक्सलियों के लगाए हुए आइईडी विस्फोटक को नष्ट करते हुए डीआरजी जवान शंकर पारेट पुत्र गौरेया पारेट (35), निवासी मुत्तापुर (मद्देड़) घायल हो गया था। इस दौरान जवान मामूली रूप से घायल हो गया। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम सोमवार की सुबह रवाना हुई थी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन में दिखा गुस्सा, कर्मचारियों ने कहा-आज करो, अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो

पुलिस टीम जैसे ही तुंगाली के पास पहुंची नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। फायरिंग रुकने पर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल के रास्ते में लगाये हुए आइईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय करते हुए इसमें ब्लास्ट हो गया।

ये भी पढ़ें :  फिल्म "गांव के जीरो शहर मा हिरो" के गानों का फिल्मांकन बॉलीवुड की तर्ज पर, 9 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

नक्सलियों की नापाक करतूत

बता दें कि नक्सली अक्सर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में आईईडी लगा देते हैं, ऐसे में कई बार तो बड़ी घटना भी हुई है। सर्चिंग के दौरान जवानों को एक-एक कदम फूंक, फूंक कर रखना होता है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीजापुर में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया। वहीं अब इसका बदला लेने के लिए नक्सली इस तरह की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment