Nirmala Sitaraman : धूप में पेंशन के लिए नंगे पैर बैंक जाती दिखी वृद्धा, मंत्री ने की खिंचाई तो मिला ये जवाब

 

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 21 अप्रैल, 2023

 

70 साल की एक महिला को अपने पेंशन लेने के लिए नंगे पैर कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिलचिलाती गर्मी में एक वृद्ध महिला को टूटी कुर्सी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो शेयर करते हुए महिला की परेशानी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की खिंचाई की है। बैंक ने भी अपनी ओर से वित्त मंत्री को जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें :  कानपुर में SBI लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, 2003 से कट रहा था किराया; बिना चाबी कैसे खुला लॉकर?

वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला की पहचान सूर्या हरिजन के रूप में हुई है। उनका बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं जो अन्य लोगों के मवेशियों को चराने का काम करता है। परिवार के पास कोई जमीन नहीं है और वे झोपड़ी में रहते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने इस मामले में जवाब दिया है, लेकिन फिर भी वे वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और एसबीआई से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने और मानवीय रूप से कार्य करने की उम्मीद करती हैं।” उन्होंने पूछा है कि क्या उस क्षेत्र में बैंक मित्र नहीं हैं? यह घटना 17 अप्रैल को ओडिशा के नबरंगपुर जिले की है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर यूसीसी पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लिया

 

वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया के बाद एसबीआई ने रखा अपना पक्ष

मामले में वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया के बाद एसबीआई ने ट्वीट किया, “हम भी वीडियो को देखकर बहुत दुखी हैं। सूर्या हरिजन हर महीने अपने गांव में सीएसपी से अपना पेंशन निकालती थीं। बुढ़ापे के कारण उनके फिंगर प्रिंट मेल नहीं खा रहे थे। हमने इसके बाद डोरस्टेप पेंशन डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। हम जल्द ही उन्हें व्हीलचेयर भी सौंप देंगे।”

ये भी पढ़ें :  BJP 44th Foundation Day : 'ऐसा कोई भी काम नहीं जो पवन पुत्र नहीं कर सकते', पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

वह अपने रिश्तेदार के साथ हमारी झरीगांव शाखा गई। हमारे शाखा प्रबंधक ने तुरंत अपने खाते को मैन्युअल रूप से डेबिट करके राशि का भुगतान कर दिया है। हमारे ब्रांच मैनेजर ने यह भी बताया है कि उनका पेंशन अगले महीने से उनके घर पहुंचा दी जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment