सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस ने मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकली सुरक्षा बल के जवानों पर बंडा- कन्हईगुड़ा के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। एसपी सुनील शर्मा ने डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर की पुष्टि की है। एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ के दौरान 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। फिलहाल मौके पर जवान मौजूद हैं।
इधर, नारायणपुर से भी एक नक्सलियों के उत्पात की खबर आई है। नक्सलियों ने यहां आमदई खदान में लोडिंग के लिए लगे एक वाहन में आग लगा दी है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने बैनर लगाकर आमदई खदान में काम का विरोध किया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com