Breaking
26 Nov 2026, Thu

आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है, इस बयान पर अंबाति रायुडू ने दी सफाई

नई दिल्ली
आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है….ये लाइन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस समय लिखी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही रायुडू ने यह पोस्ट किया तो फैंस भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे। हालांकि उन्होंने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अब इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया है।
 
रायुडू ने शुक्रवार, 9 मई की रात सफाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं।’

ये भी पढ़ें :  सिर्फ 39 ओवर में नागपुर वनडे भारत ने जीता, गिल-श्रेयस-हर्षित सभी ने इंग्लिश खिलाड़ियों को धोया...

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संवेदनशील समय में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार के साथ खड़ा हूं, जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई कर रही है, मैं हमारी बहादुर भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा हूं और अपने साथी नागरिकों की भावनाओं को दिल से साझा करता हूं।’

ये भी पढ़ें :  ​मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, मंडराया फॉलोऑन का खतरा

बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को खत्म किया था। हालांकि इसके बाद 8 मई की रात को पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए सीमा से सटे भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

ये भी पढ़ें :  Asian Games 2026: भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को हराकर रचा इतिहास

पाकिस्तान ने ड्रॉन से लेकर मिसाइल तक कई हमले किए, मगर भारत ने उनके हर एक हमले को नाम किया। दोनों देशों के बीच इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *