Breaking
26 Nov 2026, Thu

ग्वालियर कृषि विवि विकसित कर रहा आलू की तेजस किस्म, गर्मी में भी मिलेगी बंपर पैदावार

ग्वालियर
 ग्वालियर-चंबल अंचल सहित मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय आलू की एक ऐसी उन्नत किस्म के बीज तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, जो कम पानी में भी बेहतर पैदावार देगी और 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को आसानी से सहन कर लेगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में देंगे विकास की अनेक सौगातें

विश्वविद्यालय स्तर पर बीज गुणन और तैयारी की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद अगले दो वर्षों में यह बीज अंचल सहित प्रदेशभर के किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।

आइसीएआर के वैज्ञानिकों ने विकसित की है 'तेजस' किस्म
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) द्वारा विकसित इस किस्म का नाम "तेजस" (कुफरी तेजस) है। आलू की इस नई किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानि आइसीएआर के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआइ), शिमला और उसके सहयोगी केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। इसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मैदानी व पठारी क्षेत्रों की जलवायु को ध्यान में रखते हुए खेती के लिए अनुशंसित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  अरब के खिलाफ IAS नियाज खान ने खोला मोर्चा, बोले- भारत को अरब की संस्कृति से बचाना होगा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *