शहरी क्षेत्रों में तालाबों को प्रदूषण मुक्त करने के लिये 74 करोड़ रूपये का अनुदान

भोपाल

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली झीलों एवं तालाबों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संरक्षण एवं संवर्धन योजना चलाई जा रही है। योजना में अब तक 41 नगरीय निकायों में 48 तालाबों की योजनाओं के लिये 74 करोड़ रूपये की राशि अनुदान के रूप में जारी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें :  MP Breaking : मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में सेना का दो लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट सहित दो लोग थे सवार

योजना में नगरीय क्षेत्रों में झीलों एवं तालाबों की सीमा में होने वाले कटाव को रोकने संबंधी कार्य, झीलों एवं तालाबों के आस-पास बाउंड्रीवॉल बनाने, सघन पौधरोपण, लैम्प और फव्वारों की स्थापना के लिये नगरीय निकायों को राज्य शासन की ओर से अनुदान राशि दी जा रही है। नगरीय निकाय इस अनुदान राशि का उपयोग अपशिष्ट जल को रोकने, ट्रीटमेंट व्यवस्था, झील एवं तालाबों के किनारे सीवर पाईप व्यवस्था के लिये भी उपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  राशिफल 10 अगस्त 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा प्यार, करियर, धन और सेहत का दिन

योजना में नगरीय निकायों को दी जाने वाली अनुदान राशि का प्रतिशत भी निर्धारित किया गया है। नगर निगम को कुल लागत राशि का 60 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद को 75 प्रतिशत और नगर परिषद को 90 प्रतिशत राज्य शासन की ओर से अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। अनुदान राशि के अलावा शेष राशि की व्यवस्था संबंधित नगरीय निकायों को स्वयं अपनी इनकम जनरेट करने के निर्देश हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के 9 हजार 307 सरकारी स्कूलों में हुई पीटीएम, 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment