CG Weather Update : झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! कल से और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 11 मई, 2023

छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, क्‍योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढ़ने वाला है। इधर, उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें :  खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत

19 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से गर्मी और बढ़ने वाली है, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम का मिजाज 19 मई तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा।

तापमान सामान्य से नीचे, लेकिन उमस में बढ़ोतरी

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश भर में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :  दुर्घटना में एयरबैग फेल, उपभोक्ता आयोग ने Toyota पर लगाया 61 लाख का जुर्माना

 

मौसम विभाग का अलर्ट- अब गर्मी और उमस बढ़ने वाली

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात के प्रभाव से अब उमस और बढ़ने वाली है। बस्तर क्षेत्र में हालांकि हल्की वर्षा के भी आसार है। बुधवार को भी तोकापाल-दरभा में 3 सेमी, जगदलपुर में 2 सेमी, लोहांडीगुड़ा में 1 सेमी वर्षा हुई। लगातार बढ़ रही उमस व गर्मी के कारण इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment