बाल बाल बचीं महिला MLA…BJP की महिला विधायक की पलटी गाड़ी..विधायक के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहीं थीं विधायक.. अस्पताल में हुईं भर्ती

लोकेश्वर सिन्हा, न्यूज राइटर, गरियाबंद

 

गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नजदीकी जिला धमतरी के भाजपा विधायक रंजना साहू की कार अनबैलेंस होने से हाइवे सड़क से नीचे पलट गई। उन्हें आनन-फानन में गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विधायक रंजना साहू बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने उनके निज निवास अमलीपदर जा रही थी, लेकिन रास्ते में साइट देते समय कार अनबैलेंस होने के कारण हादसे का शिकार हो गई।

 

ये भी पढ़ें :  कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं, अब इस सत्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

 

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है। आपको बता दे कि नेशनल हाइवे में मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय से आगे कोदोमाली के पास यह हादसा हुआ है। विधायक रंजना साहू की बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के सामुदायिक हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप के प्रयासों के बावजूद सीजफायर विफल, थाईलैंड ने कंबोडिया में एयर स्ट्राइक की

 

Share

Leave a Comment