‘खुफिया’ में अली फजल की एक्टिंग देख प्रभावित हुए थे कमल हासन, बोले- ‘वो शानदार अभिनेता’

मुंबई,

अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन ने अपने ‘ठग लाइफ’ के सह-कलाकार अली फजल की प्रशंसा की और उन्हें ‘महत्वपूर्ण अभिनेता’ बताया। हासन ने बताया कि वह साल 2023 में आई सीरीज ‘खुफिया’ में फजल की एक्टिंग को देखकर प्रभावित हो गए थे।

हासन ने बताया, “मैंने अली फजल को विशाल भारद्वाज की फिल्म खुफिया में देखा और उनसे प्रभावित था। मैं तभी से आपके साथ फिल्म में काम करना चाहता था और इसे मणिरत्नम ने संभव बनाया। अली भारत के एक महत्वपूर्ण और शानदार अभिनेता हैं।”

ये भी पढ़ें :  ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान

कमल हासन से प्रशंसा पाने के बाद अली फजल गदगद नजर आए और उन्होंने इसे ‘सपना सच होने’ जैसा बताया। अली ने कहा, “कमल सर से ऐसी तारीफ मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है और इसे मैं हमेशा याद रखूंगा। वह सिर्फ भारतीय सिनेमा के ही नहीं बल्कि कहानी कहने, कला के भी वैश्विक प्रतीक हैं। ‘ठग लाइफ’ में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सम्मान की बात है और उनका इतने गर्मजोशी से स्वागत किया जाना एक सपने के सच होने जैसा है।”

ये भी पढ़ें :  Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च

कमल हासन ने अपने होम बैनर राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज, आर. महेंद्रन और शिव अनंत के साथ ‘ठग लाइफ’ का निर्माण किया है, जिसमें वह रंगाराया शक्तिवेल नायकर की भूमिका में हैं।

‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के साथ सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। कमल हासन, मणिरत्नम के साथ साल 1987 में आई ‘नायकन’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :  सिद्ध शक्तिपीठ है कामाख्या मंदिर, हर तंत्र, हर कामना पूरी होती है यहां

अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘ठग लाइफ’ के अलावा, अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ भी है। अभिनेता वर्तमान में ‘रक्त ब्रह्मांड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘रक्त ब्रह्मांड’ का निर्माण फिल्म निर्माता राज और डीके ने किया है और इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। इसमें अली फजल के साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment