रायगढ़ में चर्च में सभा लगाने वालों ने तोड़ा हनुमान मंदिर, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में फहराया भगवा ध्वज

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम भाठनपाली में चर्च में सभा लगाने वालों ने हनुमान मंदिर तोड़ दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गांव में तनाव का माहौल है. बजरंग दल ने भी गांव पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया. आक्रोशित लोगों ने चर्च पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया. मंदिर तोड़ने से गुस्साए लोगों ने हाथ में गैंती, फावड़ा लेकर चर्च तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोका.

ये भी पढ़ें :  लाखों की हेराफेरी मामले में तत्कालीन जनपद CEO गिरफ्तार, मचा हड़कंप

घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. एसडीएम और राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची है. एसडीएम ने जमीन मालिकों से चर्चा की. जमीन मालिक रोहित शाह, मोहित शाह और मिलकेतन शाह ने बताया कि उसके पास जमीन का पट्टा है. इस दौरान बजरंग दल और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई.

ये भी पढ़ें :  बस्तर नेशनल हाईवे पर झीरम घाटी में पलटा पिकअप, 1 की मौत और 16 घायल

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने सीएसपी पर लातों से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान दिलराज दिलीप ने चर्च पर चढ़कर भगवा ध्वज लहराया. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. बता दें कि हनुमान जी का मंदिर चर्च के सामने ही बना था. घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. साइबर प्रभारी डीएसपी अनिल विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं. गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment